Site icon Thenews15.in

बिहार चुनाव के बाद पहली बार पिता लालू के साथ दिखीं रोहिणी आचार्य 

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के साथ फोटो शेयर कर भावुक मैसेज शेयर किया है। दरअसल, रोहिणी आचार्य ने अपने जन्मदिन पर पिता लालू यादव के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर खुद को ‘बेहद सौभाग्यशाली’ बताया और कहा कि घरवालों के होने से जीवन मुकम्मल लगता है। रोहिणा आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है।

 

 

इससे पहले मां के पक्ष में रोहिणी आचार्य ने दिया था बयान

 

 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने रविवार को बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर ‘प्रतिशोध की राजनीति’ करने का आरोप लगाया. राजग सरकार ने रोहिणी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10, सर्कुलर रोड स्थित वह सरकारी बंगला खाली करने को कहा है, जिसमें वह 2006 से रह रही हैं।

रोहिणी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सम्राट चौधरी सरकार ‘‘जनहित के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध की राह पर है.’’ सिंगापुर में अपने पति के साथ रह रहीं रोहिणी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अगर हिम्मत है तो सरकार जबरन बंगला खाली करवाए।

Exit mobile version