मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी क्षेत्र के पखनाहा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। ठोकर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पानापुर ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजवाया और बताया कि मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, फरार वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है।

