Site icon Thenews15.in

राजद ने वोट के लिए मुसलमानों को ठगने का काम किया : नीतीश

अभिजीत पांडे /भवेश कुमार
कटिहार। राजद ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया। मुसलमानों का वोट लेने के लिए ठगने का काम जरूर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर सबके विकास का काम कर रही है।

कटिहार के डुमरिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पति-पत्नी की सरकार ने 15 साल में बिहार को गर्त में धकेला। मुसलमान को भी कुछ नहीं दिया। भाजपा के साथ हमारा रिश्ता 1995 से ही है। 10 लाख नौकरी 2020 में शुरू सात निश्चय 2 का हिस्सा है। तेजस्वी यादव हमारे ही काम का क्रेडिट ले रहे। हर जगह झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले अपने दो बेटों को लालू ने राजनीति में आगे बढ़ाने का काम किया। अब दो बेटियों को राजनीति में आगे लाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया। मुसलमानों का वोट लेने के लिए ठगने का काम जरूर किया है।उनलोगों को 15 साल मिला था। क्या काम किए थे? पति-पत्नी मिलकर केवल राज करते रहे। एक भी काम नहीं किया।

पहले की स्थिति के बारे में लोगों को बताइए कि कैसा हाल था। इसके बाद हमलोगों की सरकार ने काफी काम किया। विकास किया। पहले हिन्दू-मुस्लिम में भी खूब झगड़ा होता था। 2005 के बाद कोई झगड़ा नहीं हुए। मुस्लिम भाइयों से अपील है कि भूलियेगा मत। जो काम किया उसको वोट दिया। हमलोग रात-दिन काम कर रहे हैं।

पहले स्वास्थ्य का क्या हाल था? एक महीना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 लोग आते थे। किसी का इलाज नहीं होता था।
लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी। हमलोग आए तो कितना नौकरी दिए। 20 लाख रोजगार का वादा निभाने का काम कर रहे हैं। अभी तक पांच लाख लोगों को रोजगार मिल गया है।

10 लाख सरकारी नौकरी का भी वादा हमलोग निभाने जा रहे। केंद्र सरकार भी काफी मदद कर रही है। पहले कितना कम लड़के और लड़कियां पढ़ती थी? अब कितना पढ़ रहा है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ दिन के लिए लोग मेरे साथ आए। एक बार हम गलती से उसको कुछ दिन के लिए लाए। अब वह सब जगह घूम-घूमकर कहा रहा है कि सारा काम हम किए।

उन्होंने लड़कियों की शिक्षा की जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में लड़कियों को शिक्षा पर काफी जोर दिया गया, जिसका परिणाम रहा कि बिहार में प्रजनन दर काफी घटी है। उन्होंने कहा कि लड़कियां जैसे-जैसे शिक्षित होती गई वैसे-वैसे बिहार में प्रजनन दर घटता गया इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मुसलमानो के लिए भी काफी काम किया।

पहले हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाते रहते थे। लेकिन उसने तलाकशुदा महिलाओं के स्वावलंबन के लिए काम किया। हर जगह कब्रिस्तान बनाया। मदरसा और अन्य चीजों को आगे बढ़ाया। आज सड़क स्वास्थ्य बिजली हर क्षेत्र में काम हुआ है। लेकिन, कुछ लोग लोगों को बरगलाने मे लगे हैं। किसी के झांसे में नहीं आना है।

इस दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल, मंत्री लेसी सिंह, सांसद संजय कुमार झा ,विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, विजय खेमका समेत कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

Exit mobile version