गायघाट में राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत, विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प

दीपक तिवारी 

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट प्रखंड के मैठी टोल प्लाजा के निकट होटल अनामिका में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश राजद प्रवक्ता सह मुजफ्फरपुर जिला संगठन प्रभारी चितरंजन गगन और जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने की।

समारोह में चितरंजन गगन ने कहा कि गायघाट विधायक निरंजन राय के नेतृत्व में विधानसभा का संगठन मजबूत है और इस बार भी सदस्यता अभियान में गायघाट विधानसभा बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने पिछले सदस्यता अभियान की सफलता को याद करते हुए कहा कि इस बार भी पार्टी को व्यापक समर्थन मिलेगा।

विधायक निरंजन राय ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ राजद को मजबूत बनाने में जुटे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद गठबंधन की सरकार बनेगी।

जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर जिले की सभी 11 सीटों पर राजद गठबंधन विजयी होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष पांचू महासेठ ने की। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव राजू सिंह, जिला प्रधान महासचिव सुधीर यादव, विधायक निरंजन राय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय राजद कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी चुनाव में पार्टी की मजबूती और सफलता का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    मैं मिला हूं उन लड़कों से…

    — एक भावनात्मक दस्तावेज़ उन अनकहे संघर्षों का दीपक कुमार तिवारी। मैं मिला हूं उन लड़कों से जो घर से निकलते हैं तो अपने सपनों की गठरी लेकर निकलते हैं…

    सम्मिलित प्रयासों से बच्चों मिला विशेष बैग : राधामोहन सिंह

    मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मेहसी के तिरहुत उच्च विद्यालय में ओ.एन.जी.सी. लिमिटेड ने इनोवेशन द्वारा बच्चों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मैं मिला हूं उन लड़कों से…

    • By TN15
    • April 26, 2025
    • 1 views
    मैं मिला हूं उन लड़कों से…

    सम्मिलित प्रयासों से बच्चों मिला विशेष बैग : राधामोहन सिंह

    • By TN15
    • April 26, 2025
    • 1 views
    सम्मिलित प्रयासों से बच्चों मिला विशेष बैग : राधामोहन सिंह

    महापौर ने लोगों की समस्याओं को जाना और सूचीबद्ध किया

    • By TN15
    • April 26, 2025
    • 1 views
    महापौर ने लोगों की समस्याओं को जाना और सूचीबद्ध किया

    मानदेय भुगतान की मांग,रात्रि प्रहरियों ने डीएम के दरबार में लगाई गुहार

    • By TN15
    • April 26, 2025
    • 2 views
    मानदेय भुगतान की मांग,रात्रि प्रहरियों ने डीएम के दरबार में लगाई गुहार

    पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिन्दू स्वाभिमान का मशाल जुलूस

    • By TN15
    • April 26, 2025
    • 2 views
    पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिन्दू स्वाभिमान का मशाल जुलूस

    मुख्यमंत्री से भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

    • By TN15
    • April 26, 2025
    • 2 views
    मुख्यमंत्री से भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट