10 सर्कुल को खाली करने के लिए राबड़ी देवी को नोटिस भेजा गया है। इस आवास को लेकर एक तरफ सियासत हो रही है तो दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार को मंगनी लाल मंडल ने इस पूरे मसले पर कहा कि इस विषय को लेकर पार्टी बड़ा फैसला ले सकती है। इस मामले में उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही है।
दूसरी ओर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने सवाल उठाते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली यह सरकार राबड़ी देवी के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रही? उन्होंने कहा, “आज दलित की बात हो रही है… राबड़ी देवी के इसी बंगले से कई दलित नेता बिहार की राजनीति में आए… मैं भी इसी बंगले से नेता बनकर आया. बीजेपी ने आवास खाली करने के लिए एक दलित नेता को मोहरा बनाया है। सरकार के पास संविधान को बचाने की चिंता नहीं है. यह बिहार के दलितों को भटका रहे हैं।

