बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मंत्री दीपक प्रकाश के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें नैतिकता के आधार पर खुद पद छोड़ देना चाहिए, वहीं बीजेपी ने इस मुद्दे पर पलटवार करते हुए RJD को अपने पुराने राजनीतिक इतिहास की याद दिलाई है।
RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, “RLM कोटे से मंत्री दीपक प्रकाश इस्तीफा दें या उनको बर्खास्त किया जाए। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद उनको तो खुद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था. मंत्री पद छोड़ें, अगर MLC बनाए जाते हैं तब मंत्री पद की शपथ लें लेकिन तब तक तो पद से हट जाएं। यह क्या हो रहा है बिहार सरकार में? किस तरह सरकार चल रही है? दो बार मंत्री पद की शपथ ले लिये बिना किसी सदन का सदस्य रहते हुए।
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
उन्होंने आगे कहा, “RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के दबाव में बीजेपी नेता देवेश कुमार से विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा कराया गया, दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाने के लिए बीजेपी ने यह हथकंडा अपनाया लेकिन दीपक प्रकाश का इस्तीफा क्यों नहीं हो रहा है? बिहार सरकार जवाब दे।
बीजेपी ने RJD को 1997 की याद दिलाई
बता दें कि बीजेपी नेता और राज्यपाल द्वारा नामित विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने शुक्रवार (31 जुलाई) को अपने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि यह सीट मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने के लिए खाली की गई है. हालांकि, अब तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। देवेश कुमार का कार्यकाल मार्च 2027 तक था।

