Site icon Thenews15.in

सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन ने एडवोकेट किशन लाल यादव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया

देव मणि शुक्ल

नोएडा आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट किशन लाल यादव को सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने जारी मनोनयन पत्र में चिपियाना बुजुर्ग जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी एडवोकेट किशन लाल यादव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी प्रदान की है। अशोक शुक्ला ने कहा है कि किशन लाल यादव के मनोनयन से संगठन को अधिक मजबूती मिलेगी। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन लाल यादव ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का अहम अधिकार है जिसका उपयोग कर जनता की मदद करूंगा। मुझे जिम्मेदारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय संगठन का हृदय से आभारी हूं

Exit mobile version