ग्रेटर नोएडा में हुई बिजनौर रवा राजपूत संगठन की बैठक
पूर्व कुलपति बीएस राजपूत को किया गए सम्मानित
ग्रेटर नोएडा । बिजनौर रवा राजपूत संगठन, दिल्ली एनसीआर (पंजीकृत) की सामान्य सभा का आयोजन प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT), ग्रेटर नोएडा में किया गया। बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माँ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत डॉ० श्री हेमेंद्र राजपूत जी द्वारा आज की मीटिंग के अध्यक्ष डॉ. बी. एस. राजपूत (पूर्व कुलपति) का परिचय कराया गया तथा समस्य पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात संगठन के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र राजपूत ने संगठन का परिचय, संक्षिप्त इतिहास तथा संगठन के उद्देश्य एवं भविष्य की कार्ययोजना से सभी उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को अवगत कराया।

बैठक में रवा राजपूत समाज को ओबीसी श्रेणी में शामिल किए जाने पर चर्चा की गई। रवा राजपूत समाज को ओबीसी श्रेणी में सम्मिलित कराने हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए तथा इस दिशा में संगठित एवं प्रभावी प्रयास करने पर चर्चा की गई। संगठन के शेष तीसरे 50 गज प्लॉट की रजिस्ट्री हेतु सभी समाज बंधुओं से आर्थिक सहयोग का आह्वान किया गया।
संगठन को नई दिशा एवं समाज के उत्थान के लिए लिए गए सुझाव
समाज का वैवाहिक पोर्टल (Matrimonial Portal) विकसित किया जाए। युवाओं के लिए रोजगार पोर्टल (Employment Portal) बनाया जाए। संगठन की वेबसाइट को पुनः प्रारंभ (Restart) कर नियमित रूप से अद्यतन किया जाए। अपने समाज की पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ किया जाए। प्रत्येक क्षेत्र में संगठन के प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएँ तथा केंद्रीय संगठन से उनका नियमित समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
आर्थिक सहयोग
बैठक के दौरान समाजहित में जगदीश राजपूत (ग्राम बीतरा) 5,100 रुपए, अमित राजपूत ग्राम गजरौला 5,100 का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। दोनों समाज बंधुओं का संगठन की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। तथा शेष धनराशि एकत्र करने के लिए जसबीर राजपूत को नामित किया गया।
क्षेत्रवार नुक्कड़ सभाएँ
बैठक में जानकारी दी गई कि BRRS संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं को जोड़ने के उद्देश्य से प्रत्येक माह क्षेत्रवार नुक्कड़ सभाओं के आयोजन करने जा रहा है। जिसके बारे में ग्रुप के माध्यम से सूचना दी जाएंगी।
अध्यक्षीय निर्णय
संगठन के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र राजपूत जी ने सभी प्राप्त सुझावों की सराहना करते हुए उन्हें संगठन की आगामी कार्ययोजना में सम्मिलित करने एवं चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया।
विशेष आभार
बैठक के सफल आयोजन हेतु PIIT प्रबंधन एवं डॉ. बी. एस. राजपूत जी का स्थान उपलब्ध कराने तथा उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संगठन की ओर से विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। PIIT संस्थान के निदेशक महोदय ने समाज के विद्यार्थियों के लिए डॉ. बी. एस. राजपूत के कहने पर Special Discount पर प्रवेश उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिसके लिए संगठन ने उनका आभार व्यक्त किया।
बैठक का समापन
अंत में संगठन के अध्यक्ष गजेन्द्र राजपूत जी ने सभी उपस्थित स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक विकास हेतु निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज की उन्नति की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

