भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2021 की रौनक राजस्थान पविलियन

नई दिल्ली| राजे-रजवाड़ों की आन-बान, शान और लोक जीवन के चटकीले और रंगीले परिधान और ऊंटों की सवारी जिस भूमि की तरफ इशारा करती है, इसी अनुपम संगम को दर्शाता ‘भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले’ का राजस्थान पवेलियन है। गौरतलब है कि 14 से 27 नवंबर, 2021 तक राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है। राजस्थान मंडप के निदेशक दिनेश सेठी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की इस वर्ष की थीम ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अनुरूप राजस्थान मंडप तैयार किया गया है। इसके लिए राज्य सरकार के उद्योग, रीको व बीप विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विशेष स्टॉल लगाया गया है, जिसमें प्रदेश में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए व्यापार संबंधी सभी प्रकार की जानकारी आगुंतकों को दी जा रही है।

सेठी ने बताया कि मंडप में इस वर्ष राजस्थानी हैंडलूम को बढ़ावा देते हुए विश्व प्रसिद्ध जयपुरी रजाइयों, बैडशीट्स, जैकेट्स एवं गृहसज्जा इत्यादि के सामान के साथ ही स्टोन ज्वेलरी, रंग-बिरंगे लाख कंगन व चूड़ियों के स्टॉल्स के अतिरिक्त राजस्थान के प्रसिद्ध पापड़, गजक, अचार-चटनी एवं अन्य खाने-पीने के उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मंडप में राजकीय विभागों में राजस्थान पर्यटन, हैंडलूम, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग, उद्योग और रूडा के अतिरिक्त इस बार स्टॉल लगाने के लिए राज्य के विभिन्न अंचलों जैसे जयपुर, श्रीगंगानगर, बागरू, बाड़मेर, जोधपुर, झुंझुनू, नागौर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया है।

इस बार के मेले में शुरुआती दिनों में उम्मीद से बेहतर खरीदार पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे व्यापार मेले की रौनक राजस्थान पवेलियन बना हुआ है। मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए उम्मीद है कि कोविड-19 के बाद जिस तरह से मेले से जुड़े लोगों को नुकसान हुआ था, इस बार उनकी भरपाई हो जाएगी। मेला अभी करीब एक सप्ताह और चलने वाला है।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

  • By TN15
  • March 16, 2026
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

  • By TN15
  • March 16, 2026
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

  • By TN15
  • March 16, 2026
शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह