Site icon Thenews15.in

दिल्ली में निकाली गई भगवान जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा

आदित्य शर्मा
नई दिल्ली। भगवान जगन्नाथ मंदिर से हर साल की तरह इस साल भी रविवार को रथयात्रा निकाली गई है और यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचा। दरअसल हौज खास में स्थित जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा के पुरी में स्थित मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है।
रथयात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से व्यापक इंतजाम किए गए थे और इस दौरान पुलिस के अलावा अर्धसैनित बलों की भी तैनाती की गई थी। हाल में हुए हाथरस मामले को देखते हुए पुलिस अलर्ट नजर आई है और वहीं, श्री जगन्नाथ मंदिर में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती भी दर्शन-पूजन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने रथयात्रा में शामिल हुए लोगों को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मंदिर के सेक्रेटरी रवि प्रधान ने बताया कि रथयात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हमने मंदिर प्रशासन की ओर से 500 वालंटियर्स को भी तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो. साथ ही सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की तरफ से भी हमें पूरा सहयोग मिला है, जिससे हम लोग धूमधाम से यह पर्व मना रहे हैं।

Exit mobile version