Site icon The News15

Ram Rahim : लोकसभा चुनाव के लिए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली 50 दिनों की पैरोल ? 

तो क्या लोकसभा चुनाव को देखते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल मिली है। यह माना जा रहा है कि बीजेपी राम रहीम का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव के लिए करेगी। दरअसल राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिली है। इस बार राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल मिली है। इस तरह पिछले चार सालों में नौंवी बार राम रहीम को पैरोल दी गई है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

गौरतलब है कि साल 2017 में राम रहीम को दो महिला अनुयायियों के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, वहीं साल 2019 में अपने कर्मचारी रणजीत सिंह की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा 2021 में डेरा प्रमुख को एक पत्रकार की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Exit mobile version