Ram Mandir Inauguration : रामभक्ति में डूबे मॉरीशस के लोग, रामभजन शेयर कर बोले पीएम मोदी- ये अद्भुत है

Ram Mandir Latest News: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में बस दो दिन का समय रह गया है।  राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश-विदेश में उत्साह देखने को मिल रहा है।  इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के लोगों की ओर से गाए गए एक रामभजन और कथा को शेयर किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार (20 जनवरी) को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर इस गाने को शेयर करते हुए लिखा, “मॉरीशस के अद्भुत लोगों ने अपनी परंपराओं को संरक्षित रखा है और इसमें कथा और भजन के माध्यम से राम भक्ति भी शामिल है। इतने वर्षों तक इतनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों और भक्ति को फलते-फूलते देखना बहुत अच्छा लगता है.”

 

सूरीनाम और त्रिनदाद-टोबैगो में भी चढ़ा है राम का रंग

 

भारत से बाहर दूसरे देश में राम भजन जारी होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले शुक्रवार (19 जनवरी) को सूरीनाम और त्रिनदाद-टोबैगो में भी राम भजन लॉन्च किए गए थे. पीएम मोदी ने ऐसे ही कुछ भजनों की जानकारी एक्स हैंडल पर पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने इन भजनों के लिंक्स साझा करते हुए लिखा था, “रामायण के संदेश ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है। यहां सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो से कुछ भजन हैं.”

 

 

पीएम मोदी पहले भी कर चुके हैं कई सॉन्ग शेयर

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी कई और गायकों के राम भजन एक्स पर शेयर कर चुके हैं।  शुक्रवार (19 जनवरी) को उन्होंने सुरेश वाडेकर के गाने को शेयर किया था। उन्होंने सबसे पहले 5 जनवरी 2024 को जुबिन नौटियाल का गाना शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था, “भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ पूरा देश राममय हो रहा है. राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल, पायल देव और मनोज मुंतशिर का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है…”. पीएम ने उसी रोज हंसराज रघुवंशी की ओर से गाए गए राम भजन को भी शेयर किया था और इस राम भजन की तारीफ की थी।

  • Related Posts

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    दीपिका कक्कड़ की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम…

    Continue reading
    इस होली में रंगों से अधिक मानवता को बचाने का संकल्प लें
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    साकेत बिहारी सिन्हा  इस वर्ष जब होली का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी