Rakesh Tikait Farmers Protest:  भाकियू ने चार गुना मुआवजे की मांग कर बढ़ाई योगी की दिक्क़तें !

Rakesh Tikait Farmers Protest:भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुआवजे के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है। 

Rakesh Tikait Farmers Protest:भले ही केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार जेवर एयरपोर्ट को लेकर वाहवाही लूटने में लगी हों पर मुआवजे को लेकर जेवर में किसान आंदोलन शुरू हो चूका है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत जेवर के किसानों के लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है। जेवर के झाझर रोड स्थित साबौता अंडरपास के नीचे हुई महापंचायत (Rakesh Tikait Farmers Protest) में राकेश टिकैत अपने रंग में दिखे।

Rakesh Tikait Farmers Protest, Jewar Airport News ,Jewar International Airport,Jewar Airport
Rakesh Tikait

चार गुना मुआवजे की मांग : राकेश टिकैत ने एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत चार गुना मुआवजे की मांग कर योगी सरकार की दिक्क़ते बढ़ा हैं। किसान आंदोलन चेहरा बन चुके राकेश टिकैत उचित मुआवजे के लिए अधिकारियों से भी मिले। राकेश टिकैत ने कहा कि वह एयरपोर्ट का काम रुकवाने के लिए नहीं बल्कि किसानों के लिए बंद किया गए रास्तों को खुलवाने के लिए आये हैं।

Also Read: चाइल्ड पीजीआई के ब्लड बैंक में दुर्लभ रक्त समूहों की हर वक्त पूरी व्यवस्था : प्रो अजय सिंह

विकास नीतियों के खिलाफ नहीं : राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि वह सरकारों की विकास नीतियों के खिलाफ नहीं हैं। यदि सरकारें किसानों के खिलाफ विनाशकारी नीतियां लेकर आएंगी तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। राकेश टिकैत का कहना था कि जेवर एयरपोर्ट (Jewar International Airport)ने यहां के किसानों को काफी प्रभावित किया है। 

किसान नेता ने कहा कि जब एयरपोर्ट के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी उस समय प्राधिकरण ने उन्हें उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। अब प्राधिकरण उचित मुआवजा देने में टालमटोल कर रहा है।

Rakesh Tikait Farmers Protest, Jewar Airport News ,Jewar International Airport,Jewar Airport

Jewar Airport News

जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के आसपास रहने वाले लोगों के लिए कमाई का जरिये के लिए प्राधिकरण इंफ्रा बांड (Infra Bound) लाने जा रही है। प्राधिकरण ने एक्सपर्ट की राय लेकर इस ओर प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। मामले को लेकर कई बड़ी कंपनियां कंसलटेंट बनने के लिए तैयार हो रही हैं। दरअसल जेवर एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले लोगों के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है।

यहां क्लकि करके आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते हैं

दरअसल जेयर एयरपोर्ट(Jewar Airport) को नोएडा अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डे  (Jewar International Airport) के नाम से भी जाना जाता है। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर जिले के जेवर शहर के पास एक निर्माणाधीन  है। इस एयरपोर्ट का निर्माण येडा करा रहा है। इस हवाई अड्डे को जी मॉडल (पीपीए) के जरिये विकसित किया जा रहा है। योजना के अनुसार 2024 तक इस एयर पोर्ट पर दो हवाई पट्टी का निर्माण किया जाना है।

24 घंटे फ्री बिजली न देने का आरोप : महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। उचित मुआवजे के लिए जब राकेश टिकैत अधिकारियों के साथ बातचीत की तो अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जो नियम कानून मुआवजा देने के हैं, उनके अनुसार सभी किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। महापंचायत (Rakesh Tikait Farmers Protest ) में राकेश टिकैत योगी सरकार पर उनके संकल्प पत्र के अनुसार किसानों को 24 घंटे फ्री बिजली न मिलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने किसानों के लिए मुफ्त बिजली देने की मांग की।

– चरण सिंह राजपूत

  • Related Posts

    भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

    Continue reading
    साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

    • By TN15
    • March 10, 2026
    सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

    शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…

    • By TN15
    • March 10, 2026
    शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…

    शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले

    • By TN15
    • March 10, 2026
    शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले

    जंतर-मंतर पर आयोजित मजदूर किसान संसद में उठे मजदूर-किसान मुद्दे, देशव्यापी आंदोलन तेज करने का आह्वान

    • By TN15
    • March 10, 2026
    जंतर-मंतर पर आयोजित मजदूर किसान संसद में उठे मजदूर-किसान मुद्दे, देशव्यापी आंदोलन तेज करने का आह्वान

    मज़दूर किसान संसद के फैसले, 23 को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस, 1 अप्रैल को राष्ट्रीय काला दिवस.. एसकेएम

    • By TN15
    • March 10, 2026
    मज़दूर किसान संसद के फैसले, 23 को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस, 1 अप्रैल को राष्ट्रीय काला दिवस.. एसकेएम

    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?