
उत्तर प्रदेश भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा संचालित सामाजिक संगठन के अंग के रूप में संचालित सामाजिक चेतना मंच अंग के रूप में संचालित संगठन है ब्रह्म समाज एकता समिति
द न्यूज 15 ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर 12 के निवासी पंडित राजेंद्र शर्मा को उत्तर प्रदेश भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतना मंच के अंग के रूप में संचालित संगठन ब्रह्म समाज एकता समिति में फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नामित कर मेरठ जोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन की ओर से उम्मीद व्यक्त की गई है कि राजेंद्र पंडित उद्देश्य अनुसार सभी धर्म एवं जातियों को ब्रह्म समाज एकता समिति से जोड़कर तथा अपने संगठन में मेरठ जोन के चल रहे पुनर्गठन को अविलंब पूर्ण करके सामाजिक समरसता का एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। राजेंद्र पंडित को यह जिम्मेदारी सामाजिक चेतना मंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने दी है।