राजस्थान में हुए नगरीय निकाय चुनाव के तहत 10 नगर निगमों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए। इनमें छह पर बीजेपी, तीन पर कांग्रेस और एक सीट अन्य के खाते में गई है। राज्य में जिन 309 नगरीय निकायों चुनाव हुए थे जिनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल थीं।
जयपुर नगर निगम- कुल 150 वार्ड, 130 के नतीजे घोषित
बीजेपी-68
कांग्रेस- 48
अन्य- 14 वार्ड
जोधपुर नगर निगम- कुल 100 सीट, 99 के नतीजे घोषित
बीजेपी-44
कांग्रेस- 44
अन्य- 11 वार्ड
कोटा नगर निगम- कुल 100 सीट, 78 के नतीजे घोषित
बीजेपी- 47
कांग्रेस- 29
अन्य- 2 वार्ड
बीकानेर नगर निगम- सभी 80 घोषित
कांग्रेस- 42
बीजेपी- 27
अन्य- 11
अजमेर नगर निगम- सभी 80 घोषित
कांग्रेस- 37
बीजेपी- 32
अन्य- 11
उदयपुर नगर निगम- सभी 80 घोषित
बीजेपी-53
कांग्रेस-23
अन्य- 4 वार्
भीलवाड़ा नगर निगम- सभी 70 घोषित
बीजेपी- 45
अन्य- 15
कांग्रेस- 10 वार्ड
अलवर नगर निगम- सभी 65 घोषित
बीजेपी- 28
कांग्रेस- 23
अन्य- 14 वार्ड
भरतपुर नगर निगम- सभी 65 घोषित
अन्य- 38
बीजेपी-20
कांग्रेस- 7 वार्ड
पाली नगर निगम- सभी 65 घोषित
कांग्रेस- 29
बीजेपी-21
अन्य- 15 वार्ड
जोधपुर नगर निगम चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे
जोधपुर नगर निगम चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वार्ड से कांग्रेस पिछड़ गई, यहां बीजेपी ने जीत हासिल की है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वार्ड से बीजेपी हार गई है, यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

