Site icon Thenews15.in

बिहार में इस साल टूटेगा बारिश का दो दशक का रिकॉर्ड

न्यूज़ 15 ब्यूरो

पटना । बिहार में इस साल मॉनसून के दौरान जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दशको का रिकॉर्ड टूट सकता है। हालांकि अभी भी जिस तरह से बिहार में बदरा का आंख मिचौली का खेल चल रहा है।

लोगों को इस ‘निगाह’ से निजात मिलने वाली है। जिस प्रकार से मौसम विभाग का अनुमान है, उसके अनुसार इस बार बिहार में मौनसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होगी। अगर पिछले 20 साल का रिकॉर्ड बताता है कि सिर्फ एक बार साल 2007 में मॉनसून में सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार, केरल में एक जून को मॉनसून की एंट्री होगी।

धीरे-धीरे यह पूरे देश में प्रवेश करेगा। अगर बिहार की बात की जाए तो 15 जून तक प्रदेश में मॉनसून आ जाएगा। समय से एक दिन पहले मॉनसून की बिहार में दस्तक होगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल सामान्य से अधिक बारिश होगी।

इस साल ला-नीना का प्रभाव है। साथ ही अंडमान-निकोबार में समय से पहले मानसून के दस्तक देने से यह संभावना और प्रबल हो गई है। जिस कारण पूरे बिहार में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है। अंडमान-निकोबार Srin समय से पहले ही 19 मई को मॉनसून ने दस्तक दे दी है।

Exit mobile version