दिल्ली में बारिश शुरू… यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत दस राज्यों में तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-नोएडा के साथ ही यूपी, हरियाणा, पंजाब से लेकर राजस्थान समेत उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। दिल्ली में तो पिछले दिनों धूप खिलने के बाद कोहरा और अब बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली और नोएडा में शनिवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। चंडीगढ़ में भी हल्की बूंदबांदी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की तरफ से रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और धूल भरी हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग की तरफ से यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब समेत 10 राज्यों में तेज हवाओं के साथ तूफान और बारिश का अलर्ट है।

 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों नरेला, बवाना, अलीपुर, कंझावला, रोहिणी, मुंडाका, एनसीआर (बहादुरगढ़) हांसी, महम, रोहतक, खरखौदा, बावल, नूंह (हरियाणा) शामली, मुजफ्फरनगर (यूपी), तिजारा (राजस्थान) में हल्की तीव्रता वाली बारिश/बूंदाबांदी होगी। इसके अलावा पलवल, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी और साहिबाबाद के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की रुक-रुक कर बारिश होगी।

 

 

क्या कह रहा मौसम विभाग

 

मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा आईएमडी का कहना है कि ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 30 से 40 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

हिमाचल : भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

 

मौसम विभाग ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए भारी बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी और राज्य की मध्य तथा ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। स्थानीय मौसम विभाग निचले इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी जबकि छह फरवरी तक राज्य में बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे पहले राज्य में 31 जनवरी और एक फरवरी को कई हिस्सों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी के कारण राज्य में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 485 सड़कें वर्तमान में गाड़ियां ट्रैफिक के लिए बंद हैं।

राजस्थान : धीरे-धीरे बढ़ रहा है तापमान

 

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर दिख रहा है। राज्य की राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.8 डिग्री और 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिम विक्षोभ की वजह से इलाकों में शनिवार सुबह बूंदाबांदी हुई। मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोलायत एवं नोखा में एक-एक मिलीमीटर और जैसलमेर में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। कई अन्य इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। इस दौरान करौली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 5.6 डिग्री, पिलानी में 6.8 डिग्री, सिरोही एवं संगरिया में 9.7 डिग्री तथा गंगानगर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम के साथ राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

 

जम्मू-कश्मीर : अगले 48 घंटों बारिश व बर्फबारी

 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बर्फबारी या बारिश दर्ज की जा सकती है। घाटी में रात का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। शनिवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग का शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम का शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 6 डिग्री सेल्सियस, बटोट में 0.3 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और बनिहाल में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

  • Related Posts

     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

     वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि मंडल ने हरियाणा के माननीय राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर पत्रकारों के हित के लिए मांग-पत्र व सुझाव दिए चंडीगढ़ (विसु) ।…

    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

    19-20 अप्रैल, 2025 को सम्पन्न हुआ ! सी एफ डी की स्वर्ण जयंती उसी सभागार में आयोजित हुआ जहां आज से पांच दशक पूर्व 1974 में 13 अप्रैल को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 5 views
    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 7 views
    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस