Site icon Thenews15.in

रेल यात्री परेशान, कोहरे की वजह से राजधानी समेत 5 ट्रेनें लेट, 2 एक्सप्रेस रद्द

रेल यात्री परेशान

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। शनिवार को ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का भरी असर पड़ा है। इस वजह से दिल्ली पहुंचने वाली 5 पांच रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। राजधानी और स्पेशल ट्रेन भी 3 घण्टे देरी से चल रही हैं। वहीं दो ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

कोहरे के कारण स्पेशल और प्रीमियम ट्रेने भी शनिवार को कई घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे के अनुसार 12309 पटना राजधानी करीब 1 घंटे 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। ये ट्रेन पटना के राजेन्द्र नगर से दिल्ली आ रही है। वहीं एक अन्य ट्रेन 1293 सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 1 घंटे 45 मिनट की देरी से चल रही है । इसके साथ ही 12559 बनारस से दिल्ली आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।

 

Exit mobile version