‘राहुल गांधी पर मुकदमा होना चाहिए’, कांग्रेस नेता के बयान पर भड़के जीतन राम मांझी

दीपक कुमार तिवारी

पटना। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयानों को देश विरोधी बताया। मांझी ने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर भारत की आलोचना नहीं करनी चाहिए थी। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और उन्हें अपनी बात संसद में रखनी चाहिए थी।
जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि कोई भी देशभक्त विदेशी धरती पर जाकर जनता की चुनी गई सरकार पर अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता। राहुल गांधी का बयान एक देशद्रोही का बयान है। उनके ऊपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
वहीं आरक्षण के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपनी बात रखी। मांझी ने कहा कि जहां तक बात आरक्षण की है तो नरेंद्र मोदी के रहते किसी भी राहुल गांधी की हैसियत नहीं है कि देश से आरक्षण खत्म कर दे। मांझी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था कि हर दस साल में आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए। इस प्रकार अब तक छह बार समीक्षा हो जानी चाहिए थी। लेकिन हुआ नहीं।
इसके पहले जीतन राम मांझी ने रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के चुनाव लड़ने के सवाल कहा कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी और गठबंधन में अपनी सीटों का दावा करेगी। उन्होंने कहा, ‘झारखंड में हम पार्टी के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में कहा कि यहां हम देख रहे हैं। हम यहां चुनाव लड़ेंगे। अपना दावा एलायंस के सामने रखेंगे।’

  • Related Posts

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी तेज

    गया में बैठक कर अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा पटना/गया। दीपक कुमार तिवारी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन को लेकर बिहार सरकार…

    वीर कुँवर सिंह विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

     राज्यपाल भी रहे मौजूद पटना। ब्यूरो। 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुँवर सिंह के विजय दिवस के अवसर पर आज राजधानी स्थित वीर कुँवर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईएमएस नोएडा में हैकथॉन का आयोजन

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 4 views
    आईएमएस नोएडा में हैकथॉन का आयोजन

    आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास दो युवकों की हत्या, एक घायल

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 2 views
    आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास दो युवकों की हत्या, एक घायल

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के खिलाफ दिल्ली में सड़कों पर उतरे व्यापारी

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 1 views
    जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के खिलाफ दिल्ली में सड़कों पर उतरे व्यापारी

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी तेज

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 2 views
    खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी तेज

    वीर कुँवर सिंह विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 1 views
    वीर कुँवर सिंह विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    महापुरुषों का अनुसरण ही राष्ट्रभक्ति

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 2 views
    महापुरुषों का अनुसरण ही राष्ट्रभक्ति