राधिका के सोशल मीडिया अकाउंट्स, जो पहले काफी सक्रिय थे, हत्या से पहले या बाद में रहस्यमयी ढंग से डिलीट हो गए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन अकाउंट्स को राधिका ने खुद, उनके पिता ने, या किसी और ने डिलीट किया, और क्या इससे कोई संवेदनशील जानकारी छिपाने की कोशिश की गई। राधिका ने हरियाणा के लिए स्टेट लेवल पर कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) में उनकी युगल रैंकिंग 113 थी। वह ‘कारवां’ नामक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थीं, जिसे उनके परिवार ने पसंद नहीं किया।
पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है, जिसमें राधिका के फोन और डिजिटल डिवाइसेज से डेटा रिकवरी, परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ शामिल है। कुछ स्रोतों के अनुसार, दीपक का सामाजिक तानों का दावा संदिग्ध लगता है, क्योंकि गांव वालों ने ऐसी टिप्पणियों से इनकार किया है। इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

