धर्म संसद को लेकर कांग्रेस पर सवाल : असदुद्दीन ओवैसी

नई दिल्ली | एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने धर्म संसद को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए | ओवैसी ने कहा कि हर कोई सबसे बड़े हिंदू होने की रेस में शामिल है। ओवैसी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के द्वारा धर्म संसद में जिस तरीके से मुस्लिम विरोधी बयान दिए गए, उन पर गौर तालाब किया जाए तो अब तक आपत्ति या कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जबकि धर्म संसद ने महात्मा गांधी को अपशब्द कहे जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने महंत रामसुंदर को लेकर भी टिप्पणी की है।

ओवैसी ने कहा कि रामसुंदर जिनके ऊपर धर्म संसद में बयान देने के आरोप लगे हैं, वह छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भी थे जोकि धर्म संसद के यह मुख्य संरक्षक थे। सम्मेलन में जो कुछ बयान दिया गया, वह कांग्रेस की सहमति बिना मुमकिन नहीं था। ओवैसी ने कहा कि रामसुंदर ने न सिर्फ महात्मा गांधी को लेकर टिप्पणी की, बल्कि उन्होंने मुस्लिम विरोधी बयान भी दिए।

ओवैसी ने अपने बयान में कहा कि 25 दिसंबर को यात्रा निकाली गई थी और 26 दिसंबर को धर्म संसद हुआ। 25 की कलश यात्रा में कांग्रेस के विधायक विकास उपाध्याय और कांग्रेस पार्टी के नेता, (प्रमोद दुबे) मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे। इससे मतलब यह है कि धर्म संसद में मुसलमानों का नरसंहार, हिंदू राष्ट्र, लव जिहाद की बातें हुई पर एफआईआर सिर्फ महात्मा गांधी के खिलाफ दिए बयान पर दर्ज हुई है। क्या यह समझा जाए कि मुसलमानों के नरसंहार के बात चिंताजनक नहीं है।

ओवैसी ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि सम्मेलन से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दूर रखा गया यह बेहद निंदनीय है क्या यह समझा जाए कि हिंदू बनाम मुस्लिम वाली बातें महज जुमला थी। उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री धरना दे सकते हैं लेकिन धर्म के नाम पर भूपेश बघेल अपने राज्य में क्या कर रहे हैं? सब हिंदू बनने की रेस में हैं ‘सबसे बड़ा हिंदू कौन’?

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

  • By TN15
  • March 10, 2026
मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

  • By TN15
  • March 10, 2026
अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

  • By TN15
  • March 10, 2026
बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

  • By TN15
  • March 10, 2026
सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना