कच्चा बादाम पर पीवी सिंधु ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो, तो फैंस बोले- ये किस लाइन में आ गई

इंस्टाग्राम पर पीवी सिंधु ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह पीले सलवार सूट में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वायरल डांस ट्रेंड के हुक स्टेप्स को अपने अनोखे अंदाज में पेश करती हुई देखी जा सकती हैं
 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । आजकल सोशल मीडिया पर कच्चा बादाम गाना यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। जिसे देखो हर कोई कच्चा बादाम गाने पर हुक स्टेप करता हुआ नजर आ ही जाएगा। इसी बीच बैटमिंटन स्टार पीवी सिंधु पर भी इस गाने का खुमार चढ़ गया है। कच्चा बादाम इंटरनेट पर सबसे ट्रेंडी गानों में से एक है, दिलचस्प बात यह है कि सिंधु भी गाने पर इंस्टाग्राम रील करने से खुद को रोक नहीं पाईं क्योंकि भुबन ने संगीत पर प्रभावशाली ढंग से काम किया है। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ‘कच्चा बादाम’ वाले डांस ट्रेन में शामिल होने वाली नवीनतम हस्ती बन गई हैं, क्योंकि उन्होंने मूंगफली विक्रेता भुबन बड्याकर द्वारा रचित गाने पर डांस करते हुए वीडियो बना कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स अपनी इस फेवरेट प्लेयर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सिंधु पीले रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर सिंधु ने रील शेयर किया है, जिसमें वह एक पीले शूट में हुकअप स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें पीवी सिंधु ने येलो कलर का आउटफिट पहना है और बालों की पोनी बनाई है जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं। सिंधु ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में दो येलो हार्ट इमोजी के साथ हैशटैग #kachabadam #reels #reelitfeelit #gotthemoves लिखा है। इस पोस्ट को अब तक 11 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Related Posts

सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को…

Continue reading
आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन एंटरटेनर ‘उस्ताद भगत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा