पूसा(समस्तीपुर)। सुबह से लगातार वर्षा के बावजूद भाकपा-माले के बैनर तले पूसा प्रखंड मुख्यालय पर गुरूवार को सैकड़ों गरीब- महिलाओं का हुजूम लग गया। सभी पूसा प्रखंड मुख्यालय एवं मनरेगा कार्यालय पर अपना हक- अधिकार मांगने पहुँचें थे। मानस मंदिर से जुलूस निकालकर भींगते हुए बैंक-चौक,थाना होते हुए मार्च निकालकर पहले मनरेगा कार्यालय फिर इसके बाद प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा पीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसका नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।
मौके पर प्रखंड कमेटी सदस्य जितेन्द्र राय,भाग्यनारायण राय, अजय कुमार,रानी कुमारी, ज्योति कुमारी, सरस्वती कुमारी, सिद्दी कुमारी, आरोही कुमारी, आरती देवी, अमृता देवी, सुनिति देवी, गंगिया देवी, रूपवती देवी, अनिता देवी, गुड़िया देवी, पिंकी देवी आदि भी थे।
पूसा : बारिश में भींगकर निकाला जुलूस, 16 सूत्री मांगो को पूरा करने की मांग

