Site icon Thenews15.in

किसान अधिकार पंचायत 14 को, पूरन सिंह करेंगे संबोधित

द न्यूज 15 ब्यूरो  
बिजनौर। किसान मजदूर संगठन जिले में किसान अधिकार पंचायत आयोजित कर रहा है। यह पंचायत 14 फरवरी को बिजनौर के भव्य बैंकट हॉल फ़ीना में होगी। पंचायत को संबोधित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह पहुंच रहे हैं। पंचायत में किसानों के अधिकारों से संबंधित अनेक बिंदुओं पर चर्चा होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष नौबहार गहलोत ने दी है। उन्होंने किसान अधिकार पंचायत को सफल बनाने के लिए संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की है।
Exit mobile version