Site icon Thenews15.in

Punjab: Ajnala Incident की क्या है पूरी कहानी और Amritpal Singh नायक है या खलनायक?

पंजाब के अमृतसर के अजनाला में 23 फरवरी को जमकर हंगामा हुआ, जिसमे कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए है। दरअसल, ये सब तब हुआ जब ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के वर्तमान के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने अजनाला पुलिस स्टेशन पर अपने साथी लवप्रीत तूफान को छुड़वाने के लिए धावा बोल दिया। गौरतलब है कि इन उपद्रवियों के हाथ में तलवार, बंदूक और लाठी डंडे थे, जिनके सामने पुलिस भी नाकाम दिखी। हद तो तब हो गई जब बात यहीं नहीं रुकी अमृतपाल सिंह ने Pm मोदी और गृहमंत्री अमित शाह तक को धमकी दे डाली की हम किसी से डरने वाले नहीं है चाहे कोई भी आ जाए। इस पूरे वाक्य ने पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है की इनके हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए। अब इस मामले को सुनने के बाद आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे की आखिर ये अमृतपाल सिंह कौन है जिसने Pm मोदी समेत अमित शाह को धमकी दे डाली जिसे किसी का डर नहीं है और जिस संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से ये जुड़ा है, वो है क्या? इस संगठन का काम क्या है, ये कैसे काम करता है, जो खालिस्तान के बारे में इतनी बेबाकी से अपनी बात पंजाब में खुलेआम करता है? तो इन सब सवालों के जवाब हम आपको आगे विडियो में देंगे इसलिए end तक वीडियो में बने रहे

Exit mobile version