Site icon Thenews15.in

छत्रपति संभाजी महाराज जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

ऋषि तिवारी
दिल्ली। आयोजक संस्था भारतीत्व हिन्दू सेवा, विश्व हिन्दू परिषद (सेवा विभाग), हिन्दू जागरण मंच उत्तम जिला, युवा यूथ यूनियन द्वारा श्री छत्रपति संभाजी महाराज जयंती पर दीप प्रज्वलित कर उनको नमन किया गया।
जिसके उपलक्ष्य में दिल्ली के उत्तम नगर में कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल सभा ट्रस्ट में किया गया। जिसमें भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद के लोग उपस्थित थे। जिसमें भारती मॉडल स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का आयोजन राजीव गर्ग (कार्यक्रम अध्यक्ष), सुरेश गर्ग (कार्यक्रम उपाध्यक्ष), दिनेश शर्मा (कार्यक्रम संयोजक), जतिन अरोड़ा (कार्यक्रम संयोजक) थे और इसमें मुख्य अतिथि हेमंत कोहली, मन मोहन शर्मा, सुशील गुप्ता, अभय बनर्जी उपस्थित थे।

Exit mobile version