प्रयागराज में सियासी तापमान को बढ़ाएंगी प्रियंका, गोहरी गांव के पीड़ित परिवार से मिलेंगी

प्रयागराज, उत्तप प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को प्रयागराज के सियासी तापमान को बढ़ाने के लिए गोहरी गांव जाएंगी। वह प्रयागराज के सोरांव विधानसभा के गोहरी गांव में मजदूरी करने वाले फूलचंद पासी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या के मामले में परिवार से मिलेंगी। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज संगम नगरी पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार स्थानीय दबंगों ने कुछ दिन पहले फूलचंद को उनके घर जाकर धमकाया था, फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। प्रियंका गांधी गोहरी पहुंचकर मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटेंगी।

आपको बता दें कि यूपी के प्रयागराज स्थित फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इससे इलाके में सनसनी मच गयी है। मृतकों में फूलचंद(50), उनकी पत्नी मीनू (45), बेटा शिव (10) और 17 वर्षीय बेटी शामिल हैं। सभी के खून से लथपथ शव सुबह घर के अंदर पड़े मिले। उन्हें धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था।

फाफामऊ पुलिस का कहना है कि परिवार को आखिरी बार सोमवार यानी 22 नवंबर को देखा गया था। स्थानीय लोगों को लगा कि पूरा परिवार कहीं बाहर गया होगा। आशंका है कि उसी रात में खाने के बाद परिवार के लोग सो रहे थे। देर रात घर का दरवाजा तोड़कर कुछ हमलावर घुस गए। इसके बाद माता-पिता और बेटा-बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि चार लोगों के शव घर में मिले हैं। सभी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल इक्ठ्ठे किए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। परिवार के लोगों ने जिन आरोपियों का इस हत्याकांड के पीछे नाम लिया है, उनमें से तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। इस घटना का खुलासा जल्दी ही किया जाएगा।

घरवालों ने गांव के ही एक परिवार पर रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुटी है। किशोरी का शव नग्न हालात में मिला है, ऐसे में सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर जो हालात थे, उससे इस बात की आशंका है कि हत्यारों ने पहले बरामदे में सो रहे दंपति व बेटे को मारा और फिर दरिंदगी के बाद कमरे में सो रही किशोरी का कत्ल कर दिया।

फाफामऊ में शांतिपुरम से होते हुए रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही गोहरी गांव पड़ता है। इसी गांव में सड़क से लगभग सटे हुए मकान में फूलचंद व उसका परिवार रहता था। घर के दाहिनी ओर पशु औषधालय है जबकि बायीं ओर खाली प्लॉट पड़ा है। पीछे की ओर ईंट का भट्ठा है। पशु औषधालय की चहारदिवारी इतनी है कि आराम से इसे फांदकर घर में दाखिल हुआ जा सकता है।

Related Posts

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार