प्रियंका गांधी आज हल्द्वानी में 6000 लोगो की जुटाएंगी भीड़

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। एआईसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी आज कुमाऊं में दो जगह जनसभा करेंगी। सुबह सबसे पहले ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। जबकि दोपहर में हल्द्वानी में आयोजित हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा के संयुक्त कार्यक्रम में भाग लेंगी। प्रियंका की जनसभा के लिए कांग्रेस को 6000 लोगों को लाने की अनुमति मिली है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को प्रियंका गांधी सुबह 11.30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से चलेंगी। 11.45 बजे खटीमा पहुंचकर अटल उत्कृष्ट थारू इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगी। दोपहर 12.45 बजे खटीमा से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगी। करीब 1 बजे हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा करेंगी। दोपहर 2.35 बजे श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगी। जहां एनआईटी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी।
हल्द्वानी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी दिनभर व्यवस्थाएं बनाने के काम में लगे रहे। कांग्रेस प्रदेश सचिव मयंक भट्ट ने बताया कि निर्वाचन विभाग से 6000 लोगों को जनसभा में ले जाने की अनुमति मिली है। तीनों विधानसभाओं की महिलाओं और युवाओं में प्रियंका की जनसभा को लेकर खासा उत्साह है।
लोगों की संख्या बढ़ने के पूरे अनुमान हैं। जनसभा की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी दीपिका पांडे, मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग, एआईसीसी के ऑब्जर्वर प्रदीप यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल एमबी ग्राउंड में मौजूद रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण योजनाओं की समीक्षा की

 दिए तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश पटना। दीपक कुमार तिवारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं…

कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता : डॉ. दिलीप जायसवाल

देश में कभी भी किसी ने आरक्षण का विरोध किया तो कांग्रेस पार्टी ने किया: सम्राट चौधरी बाबा साहेब कहा करते थे कि कांग्रेस के नेताओं की कथनी और करनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ओवैसी ने पाक को लगाई लताड़ तो चिढ़े पूर्व पाक उच्चायुक्त 

  • By TN15
  • April 29, 2025
  • 0 views
ओवैसी ने पाक को लगाई लताड़ तो चिढ़े पूर्व पाक उच्चायुक्त 

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा का एक्स बैन, दे रहा था परमाणु बम की धमकी 

  • By TN15
  • April 29, 2025
  • 0 views
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा का एक्स बैन, दे रहा था परमाणु बम की धमकी 

मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण योजनाओं की समीक्षा की

  • By TN15
  • April 29, 2025
  • 0 views
मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण योजनाओं की समीक्षा की

भाजपा करती है महिलाओं का पूर्ण सम्मान : प्रवीन लाठर

  • By TN15
  • April 29, 2025
  • 0 views
भाजपा करती है महिलाओं का पूर्ण सम्मान :   प्रवीन लाठर