प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मनाई ‘रोमांटिक’ होली, शेयर किए तस्वीरें और वीडियो

द न्यूज 15 
 नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने इस साल जमकर होली खेली। सरोगेसी से माता-पिता बनने के बाद प्रियंका-निक की यह पहली होली थी। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ रील्स शेयर की हैं जिनमें आप उन्हें यारों के साथ होली का मजा लेते देख सकते हैं। एक वीडियो में आप प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस की तरफ बढ़ते हुए और फिर उन्हें गले लगाते हुए देख सकते हैं।
प्रिंयका-निक की रोमांटिक होली : दोनों ने एक दूसरे को किस करते हुए भी अपनी एक फोटो शेयर की है। एक तस्वीर में जहां निक जोनस हाथों में गुलाल लेकर किसी को रंग लगाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा गुलाल लेकर एन्जॉय करती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनकी फिल्म वक्त का गाना लिखा, ‘Do me a favor.. let’s play holi.’ हालांकि इसके आगे प्रियंका ने लिखा- सॉरी… मुझे खेलनी ही पड़ी।
दोस्तों और फैमिली को कहा शुक्रिया : प्रियंका चोपड़ा ने कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- उस वक्त में जब पूरी दुनिया डरा हुआ महसूस कर रही है, तब थोड़ी सी मौज मस्ती कर पाना वाकई खुदा की नेमत है। हैप्पी होली सभी को। हमारी फैमिली और सभी दोस्तों का शुक्रिया जिन्होंने ऐसे होली खेली जैसे देसी लोग खेलते हैं। आप सभी की बहुत आभारी हूं। प्रियंका निक की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया गया है।
हर भारतीय त्योहार मनाते हैं निक जोनस : बता दें कि निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ वो सभी भारतीय त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं जिनका भारत में बहुत ज्यादा महत्व है। इससे पहले उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते भी देखा जा चुका है। बात करें इन ताजा तस्वीरों और वीडियोज की जिनमें निक जोनस होली मनाते नजर आ रहे हैं तो बता दें कि उन्होंने खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

Related Posts

मैथिली फिल्म ‘दिलवाली दुल्हिन’ की शूटिंग शुरू, दुर्गा पूजा पर होगी रिलीज

बेगूसराय। अनुपनारायण। मैथिली सिनेमा के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मैथिली फिल्म ‘दिलवाली दुल्हिन’ की शूटिंग बेगूसराय में धूमधाम से शुरू हो गई है। फिल्म के मुहूर्त शॉट…

किल उत्तरी अमेरिका में 1000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई

ऋषि तिवारी निर्देशक निखिल नागेश भट की फिल्म किल का हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर काफी दिलचस्प रहा। इसे हर तरफ से फिल्म प्रेमियों से सराहना मिली है। नवोदित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 5 views
 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 5 views
पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 6 views
कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 6 views
“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 4 views
शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 8 views
नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस