पद की गरिमा गिरा रहे हैं प्रधानमंत्री व गृहमंत्री : रघुराज सिंह

भाजपा नेताओं और इनकी आईटी सेल ने युवाओं को बना दिया है धर्मांध

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/नोएडा। आंदोलनों को समर्पित रहे कांग्रेस नेता रघुराज सिंह ने एक वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह रालोद नेता जयंत चौधरी को तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से हाथ मिलाने पर नसीहत दे रहे हैं कि जो अपने पिता का नहीं हुआ वह तुम्हारा क्या होगा। उन्होंने प्रश्नात्मक लहजे में कहा कि अमित शाह प्रधानमंत्री के बारे में क्यों नहीं बोलते कि जब वह अपनी पत्नी के न हुए तो देश के क्या होंगे ? रघुराज सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने अपने पद की गरिमा को पूरी तरह से भुला दिया है। राजनीति में भी एक गरिमा होती है। उन्होंने बुलंदशहर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को अभिवादन करने पर राजनीतिक  गरिमा बताया। नोएडा के विधायक पंकज सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंकज सिंह इधर-उधर की बात न करते हुए अपने पांच साल के काम गिनाएं। भाजपा और भाजपा की आईटी सेल को देश के लिए खतरा बताते हुए रघुराज सिंह ने इन पर युवाओं को धर्मांध की ओर धकेल देने का आरोप लगााय। भाजपा पर घटिया राजनीति का करने का आरोप लगाते हुए रघुराज सिंह ने इनसे छुटकारा पाने की अपील लोगों से की है।
दरअसल रघुराज सिंह नोएडा में स्थानीय मुद्दों को उठाने के मामले में अग्रणी नेता माने जाते हैं। रघुराज सिंह की अगुआई में नोएडा में कई आंदोलन हुए हैं। किसानों के आंदोलन में रघुराज सिंह के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण को न केलव घेरा गया बल्कि कुछ समय तक के लिए प्राधिकरण पर अपमना अधिपत्य जमा लिया था। नोएडा में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके रघुराज सिंह एक भावुक नेता माने जाते हैं। वह स्थानीय मुद्दों को लेकर न केवल व आंदोलन कर रहे हैं बल्कि कई बार जेल भी गये। कोर्ट में उनकी बड़ी लड़ाई चल रही है।

Related Posts

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने की जिला के मंडल पदाधिकारियों की घोषणा

करनाल, (विसु)। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की स्वीकृति एवं प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श एवं जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल की सहमति के…

बच्चे देश का भविष्य, बच्चों के प्रति आयोग सतर्क

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने किया गया बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करनाल, (विसु)। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने निर्मल बाग सेक्टर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मैं मिला हूं उन लड़कों से…

  • By TN15
  • April 26, 2025
  • 1 views
मैं मिला हूं उन लड़कों से…

सम्मिलित प्रयासों से बच्चों मिला विशेष बैग : राधामोहन सिंह

  • By TN15
  • April 26, 2025
  • 1 views
सम्मिलित प्रयासों से बच्चों मिला विशेष बैग : राधामोहन सिंह

महापौर ने लोगों की समस्याओं को जाना और सूचीबद्ध किया

  • By TN15
  • April 26, 2025
  • 1 views
महापौर ने लोगों की समस्याओं को जाना और सूचीबद्ध किया

मानदेय भुगतान की मांग,रात्रि प्रहरियों ने डीएम के दरबार में लगाई गुहार

  • By TN15
  • April 26, 2025
  • 2 views
मानदेय भुगतान की मांग,रात्रि प्रहरियों ने डीएम के दरबार में लगाई गुहार

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिन्दू स्वाभिमान का मशाल जुलूस

  • By TN15
  • April 26, 2025
  • 2 views
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिन्दू स्वाभिमान का मशाल जुलूस

मुख्यमंत्री से भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

  • By TN15
  • April 26, 2025
  • 2 views
मुख्यमंत्री से भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट