करनाल, (विसु)। हरियाणा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले में करनाल ने अपना अफसर बेटा विनय नरवाल भी खो दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उमर अबदुल्ला सरकार की नाकामी के कारण देश के निर्दोष नागरिक मारे गए हैं। एक से दो महीने में अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है। ऐसे में देश के लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। त्रिलोचन सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। इस राज्य को आर्मी के हवाले किया जाए। आतंक और आतंकवादियों को जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि गत रोज हुई सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए जो फैसले लिए गए हैं उसकी वह सराहना करते हैं। पाकिस्तान और आतंकवादियों के साथ सख्ती से निपटना होगा।
जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए : त्रिलोचन सिंह
