Site icon Thenews15.in

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी तेज

गया में बैठक कर अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

पटना/गया। दीपक कुमार तिवारी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन को लेकर बिहार सरकार पूरी मुस्तैदी से तैयारी में जुटी हुई है। इसी क्रम में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने गया स्थित बिपार्ड सभागार में एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए. एन., उप विकास आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त सहित कई वरिष्ठ जिला एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

खेल महाकुंभ का पहली बार बिहार में आयोजन:

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बिहार के लिए यह गौरव की बात है कि पहली बार राज्य में इस स्तर का राष्ट्रीय खेल आयोजन हो रहा है। सरकार खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग प्रबंधन को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

व्यवस्थाओं पर विशेष जोर
बैठक में खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन और आवागमन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

कैटरिंग मेनू को फिक्स रखने और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

परिवहन अधिकारी को पर्याप्त वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने और खिलाड़ियों के लिए हेल्प डेस्क बनाने को कहा गया।

नगर पुलिस अधीक्षक को पार्किंग, ड्रॉप गेट, और फ्रिस्किंग पॉइंट चिन्हित करने को कहा गया।

गया और बिहार की ब्रांडिंग का अवसर:

बी. राजेंदर ने कहा कि यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि बिहार की खेल संस्कृति और गया जिले की ब्रांडिंग के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

Exit mobile version