Site icon Thenews15.in

ए० बी० वी० पी० के जिला प्रमुख बने प्रवेश राजपूत

किरतपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग 21 से 24 जून खुर्जा जिला बुलंदशहर में आयोजित किया गया। जिसमेंं प्रवेश राजपूत को पुनः जिला बिजनौर का जिला प्रमुख बनाया गया। प्रवेश राजपूत किरतपुर नगर इकाई के नगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैंं। प्रवेश राजपूत ने बताया कि जिले में किसी प्रकार का छात्रों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। विद्यार्थी परिषद छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिये निरंतर प्रयास करता रहेगा। किसी भी कालेज प्रशासन को मनमानी नहीं करने दी जायेगी। अवैध कोचिंग पर भी कार्यवाही की जायेगी। यह भी कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वह उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे, उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया।

Exit mobile version