प्रवीण लाठर बने करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष, जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

प्रवीन लाठर बोले : सेवा ही संगठन के सिद्धांत से पार्टी को आगे ले जाने का करेंगे काम

करनाल (विसु)। भाजपा ने हरियाणा में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है आज भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में करनाल जिलाध्यक्ष के लिए प्रवीण लाठर के नाम की घोषणा की गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष एवं असंध विधायक योगेन्द्र राणा, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल,करनाल नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष के लिए प्रवीण लाठर के नाम की घोषणा होते ही मौके पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलों की मालाओं से एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने प्रदेश संगठन, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, मुख्यमंत्री नायब सैनी,करनाल के सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं असंध विधायक योगेन्द्र राणा, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल,कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता,विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणु बाला गुप्ता का आभार जताते हुए धन्यवाद किया।
इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार प्रदेश नेतृत्व और आप सभी ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह बहुत बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है में इस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा ओर सभी को साथ लेकर चलते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करूंगा।
इस मौके पर अपने राजनीतिक सफर के बारे जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने संगठन में बूथ स्तर ,मंडल स्तरऔर जिला में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सहित अन्य कई जिम्मेदारियां का निर्वहन किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी भाजपा के सेवा ही संगठन के सिद्धांत के मध्य नजर लोगों की सेवा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
उन्होंने कहा कि वह संगठन की रीति नीति के तहत सभी ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देशों का पालन व संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

  • Related Posts

    मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर होगा मुख्य मुद्दा! 

    नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई…

    Continue reading
    लालू और नीतीश के होते हुए पीएम मोदी का नहीं चल पाएगा जादू!

    जातीय समीकरण ही भारी रहेगा बिहार चुनाव में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर होगा मुख्य मुद्दा! 

    • By TN15
    • June 4, 2025
    मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर होगा मुख्य मुद्दा! 

    लालू और नीतीश के होते हुए पीएम मोदी का नहीं चल पाएगा जादू!

    • By TN15
    • June 4, 2025
    लालू और नीतीश के होते हुए पीएम मोदी का नहीं चल पाएगा जादू!

    भारत की बढ़ती ताकत और रूस से हथियार खरीदने की वजह से बदला ट्रंप का व्यवहार !

    • By TN15
    • June 4, 2025
    भारत की बढ़ती ताकत और रूस से हथियार खरीदने की वजह से बदला ट्रंप का व्यवहार !

    जासूसी के आरोप में एक और यूटूबर गिरफ्तार ? 

    • By TN15
    • June 4, 2025
    जासूसी के आरोप में एक और यूटूबर गिरफ्तार ? 

    तो चुगली मिशन बन गया है पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल ?

    • By TN15
    • June 4, 2025
    तो चुगली मिशन बन गया है पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल ?

    मिटटी के बकरे की बलि देने पर जोर!

    • By TN15
    • June 4, 2025
    मिटटी के बकरे की बलि देने पर जोर!