बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर उप चुनाव का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के चयन में भी जुट गए हैं। जन सुराज को लेकर खबर है कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ही मैदान में उतरेंगे। औपचारिक ऐलान बाकी है लेकिन शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने तस्वीर साफ कर दी।
बांकीपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर मनोज भारती ने कहा कि हमारी पार्टी लड़ेगी और प्रशांत किशोर ही मूलतः कैंडिडेट होंगे। शनिवार कोर ग्रुप की बैठक है। उसके बाद हम लोग औपचारिक रूप से नाम का ऐलान परसों कर देंगे। उम्मीद है इसमें कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि जनता चाहती है कि प्रशांत किशोर चुनाव लड़ें। इसलिए हम लोगों को एतराज नहीं है।

