Site icon Thenews15.in

पूर्व-मध्य रेलवे के रेलवे स्टेशनों पर भी खुलेगा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र

भवेश कुमार

पटना । रेल यात्रियों को सहज और कम दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने रेल स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खोलने का फैसला किया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार ने रेलवे स्टेशनों पर खुलेगा पूर्व मध्य रेलवे के पांच स्टेशनों पर खोलने का निर्णय लिया है। रेलवे ने इन केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है।

देशभर में जन औषधि केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जन औषधि केंद्र के जरिए सस्ती दर पर गुणवत्ता वाली दवाएं स्टेशनों पर उपलब्ध कराने की इस पहल से यात्रियों और स्टेशनों पर आने-जाने वाले लोगों को आसानी होगी। रोजगार बढ़ाने का भी एक अच्छा साधन है। इस पहल की सफलता और लोगों के उत्साह को देखते हुए भारतीय रेलवे ने हाजीपुर स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के स्टॉल खोलने का निर्णय लिया गया है।

इनमें बिहार के आरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, छपरा और भागलपुर स्टेशन शामिल हैं। जहां प्रधानमंत्री भारतीय औषधि केंद्र खोले जाएंगे।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अब इन रेलवे स्टेशन पर भी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। जिससे आने-जाने यात्रियों को सस्ती सुविधा दामों पर दवा उपलब्ध कराया जाएगा।

इन स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के स्टॉल खोलने के इच्छूक व्यक्ति से निविदा आमंत्रित किये जा चुके हैं और चयनित निविदाकर्ता को अगस्त के प्रथम सप्ताह तक आउटलेट का निर्माण पूरा करते हुए उन्हें सौंप दिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय से न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे बल्कि लोगों को सस्ती कीमतों पर दवाइयां भी उपलब्ध होंगी।

Exit mobile version