Site icon Thenews15.in

हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा

 युवक को भेजा जेल

मोतिहारी । जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक हरसिद्धि थाना क्षेत्र की मुरारपुर पंचायत के जैल मुरारपुर के खेदु राम का पुत्र दारोगा कुमार है। हरसिद्धि थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया कि एक युवक का सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का फोटो वायरल हुआ था। जिसकी शिनाख्त कर पुलिस ने उसे हरपुर पकड़ी चौक से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पकड़े गए युवक को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजेगी।उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन कर लोगों में दहशत फैलाने का काम कर रहा था। हथियार के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version