Site icon Thenews15.in

बिहार के विकास में डिप्टी सीएम मोदी का रहा महत्वपूर्ण योगदान : रंजीत शर्मा

समस्तीपुर पूसा। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार भाजपा के स्तम्भ, कुशल संगठनकर्ता, बिहार के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले सुशील कुमार मोदी के निधन पर कैजिया शक्तिकेंद्र प्रमुख मृत्यंजय मिश्रा के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष रंजीत शर्मा, आशीष कुमार रिक्की, अशोक पासवान, विमल कुमार गोलू, कौशल मिश्र, कृपाशंकर, संजीव कुमार, अभिराम ठाकुर, संतोष, सूरज, प्रिंस सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Exit mobile version