Site icon Thenews15.in

दो पक्षों के बीच मारपीट में देसी कट्टा लहराने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

 मारपीट में महिला समेत दस घायल

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर मठिया गांव वार्ड-14 में पूर्व के विवाद को लेकर में दो पक्षो में रविवार को हुए मारपीट में दोनों तरफ से दस लोग घायल हो गए। एक पक्ष जहां सूरज महतो ने थाना में आवेदन देकर गुड्डु कुमार, अरविंद कुमार, संजीत कुमार, रमेश महतो सहित छह लोगों पर आरोपित किया है। बताया है कि दिन के ग्यारह बजे घर के बगल स्थित दुकान में समान खरीदने गया था कि रास्ते मे घेर कर पूर्व के विवाद चलते उसके साथ मारपीट किया गया। तलवार से जान जान मारने के नियत से हमला किया। जबकि गुड्डु कुमार हाथ में कट्टा लेकर लहराते हुए धमकी दे रहा कबथा। संग्रामपुर सीएचसी में जख्मी सूरज महतो,पिया देवी, रामपर्वती देवी,बबिता देवी लक्ष्मी कुमारी, राज कुमार व दूसरे पक्ष के रमेश महतो ,सोनेलाल महतो,अरविंद कुमार विनीता देवी ,बच्चीया देवी इलाज हुआ।सीएचसी के डॉक्टर महेंद्र कुमार यादव ने सभी जख्मियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी।थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है जांच की जा रही। साथ ही कट्टा लहराने वाले युवक की गिरप्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version