Site icon Thenews15.in

बाइक चोर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

 मधुबनी। मधुबनी पुलिस ने एक बाइक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बाइक चोर की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र का सोनू कुमार है जिसे पुलिस ने शुक्रवार की रात मेडिकल कॉलेज परिसर में बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मामले में नगर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर का लंबा आपराधिक इतिहास है।
इससे पहले भी उसे पुलिस ने बीते अक्टूबर महीना में गिरफ्तार किया था लेकिन वह हाजत से फरार हो गया। उसकी दुबारा गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी जिसमें पुलिस को अब सफलता मिली है। गिरफ्तार चोर इस बार भी रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ा गया है।

Exit mobile version