देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 71 और 70 की आर डब्ल्यू ए के 80 लोग मीटिंग में मौजूद रहे। जिसमें शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर 71 के आर डब्ल्यू ए महासचिव संजय शुक्ला ने सेक्टर की समस्यायों को जोर दार रखा। इनके अलावा अन्य आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों ने सेक्टर की समस्याओं से अवगत करवाया।
मीटिंग में डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी, एडीसीपी महोदया शव्या गोयल , एसीपी महोदया वर्णिका सिंह, थाना अध्यक्ष ध्रुव भूषण दुबे , पूर्व पुलिस अधिकारी के के गौतम , फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने हिस्सा लिया।
इस मीटिंग में सेक्टर निवासियों ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया और शक्ति मोहन अवस्थी डीसीपी द्वारा आश्वासन दिया गया कि सभी समस्याओं पर विचार करके समाधान किया जाएगा।

