Site icon Thenews15.in

PM नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 132वें एपिसोड का श्रवण श्री ओमवीर अवाना (जिला महामंत्री नोएडा महानगर भाजपा) के निवास बी-215, सेक्टर-26 पर किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय श्री तेजा गुर्जर जी ने भी कार्यक्रम को सुना।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को गंभीरता से सुना और समाजहित में उनके संदेशों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में हरिराम भगत जी, संदीप उपाध्याय जी, दुर्वेश तंवर जी, रवि अग्रवाल जी, अमित अवाना जी, महेश जोशी जी, विनीत अरोड़ा जी, अजीत सिंह जी, महेश बाबू जी, दीपक अवाना जी, एस.पी. गुप्ता जी एवं जगदीश डोडियाल जी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version