बिहार की जनसभाओं में पीएम मोदी की भावुक अपील

मेरा कोई वारिस नहीं,आप ही मेरी विरासत

-आपके लिए ही हमें अपने को खपा देना है

-चार जून के बाद ‘मोदी’ का होगा बेड रेस्ट ! विपक्ष के आरोपों पर मोतिहारी में प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

दीपक कुमार तिवारी

पटना।प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को पहले मोतिहारी और बाद में सिवान के महाराजगंज में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने आम जनता से एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। मोदी ने गारंटी दी कि मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा। पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। मोदी एक ऐसा इंसान है जिसकी अपनी कोई विरासत नहीं है। मेरे लिए तो आप ही मेरी विरासत हो। आप ही मेरे वारिस हो। मेरा और कोई वारिस नहीं है। इसलिए मेरा आपके और आपके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए अपने आपको खपा देना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आपकी सेवा में डटा रहूंगा। मैं दिल से जनता की सेवा करता हूं। देश की जनता से मेरा दिल का रिश्ता है। इसलिए हर दिल में मोदी है। तभी तो पूरा देश कहता है फिर एक बार मोदी सरकार। इंडी वालों ने पहले उद्योग व्यापार बंद कराकर पलायन करवाया। फिर परिश्रमी साथियों का अपमान करने में जुटे हैं।

दिल्ली में कांग्रेस के शाही परिवार के खासमखास जो पंजाब कांग्रेस के नेता हैं, वो कहते हैं कि बिहार वालों को पंजाब में बहिष्कार करना चाहिए। वो कहते हैं बिहारियों को न तो पंजाब में घर खरीदने देना चाहिए और न कोई अधिकार देना चाहिए। आखिर इतनी नफरत क्यों…क्या आपने कांग्रेस के शाही परिवार से सुना कि उनके मंत्री-नेता बोल रहा है वो गलत बोल रहा है। ऐसा नहीं बोलना चाहिए।

कांग्रेस वाले ऐसा नहीं बोल रहे। यहां राजद वालों ने तो इस पर कान में रूई ठूंस ली है। क्या ऐसे लोगों को एक वोट भी मिलना चाहिए क्या। वोट तो छोड़ो इन्हें सजा होनी चाहिए। इस बार के चुनाव में एनडीए के पक्ष में बटन दबाकर कांग्रेस-राजद को सजा दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार का अता-पता उसका नाम है इंडी गठबंधन। इनके मंच पर 20 हजार करोड़ के घोटालेबाज एक साथ बैठते हैं। तीन बुराइयां इन सबमें हैं। ये घोर सांप्रदायिक हैं, ये लोग घोर जातिवादी हैं और घोर परिवारवादी है।इनमें शत प्रतिशत परिवारवादी हैं। ये लोग समाज को जाति में बांटकर पिछड़ों का हक मारा है।

ऐसे लोग देश बांट सकते हैं, देश का खजाना लूट सकते हैं, लेकिन देश को आगे नहीं ले जा सकते। इंडी गठबंधन वालों ने गरीब को गरीब रखा ताकि शाही परिवार की जयकारा होते रहे। पुलिस की व्यवस्था भी अंग्रेजों के काल की थी। पहली बार हमने पुलिस की व्यवस्था बदला है। मोदी ने दंड संहिता की जगह न्याय संहिता लेकर आया है। इससे सामान्य जन को तेजी से न्याय मिलेगा। लूटने वालों का बचना और मुश्किल हो जायेगा। गरीब का ये बेटा आपके जीवन को आसान बनाने के लिए दिन रात मिहनत कर रहा है।

चार जून के बाद ‘मोदी’ का होगा बेड रेस्ट ! विपक्ष के आरोपों पर मोतिहारी में प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी:

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मोतिहारी में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मैने सुना है कि यहां कोई घूम-घूम कर कह रहा है कि चार जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट होगा। मैं तो परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि मोदी तो क्या देश के किसी भी नागरिक के जीवन में बेड रेस्ट की नौबत नहीं आनी चाहिए।

हर नागरिक का जीवन उत्सव से भरा हुआ हो। लेकिन जंगल राज के वारिस से और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है। कांग्रेस वाले क्या कहते हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी, यूपी के शहजादे क्या कहते हैं कि मोदी के आखिरी दिन हैं,इसीलिए बनारस को चुना है। इस चुनाव में इन लोगों के पास मोदी को गाली देने का सिवाय कोई मुद्दा नहीं है।

कोई कह रहा है कि मोदी की कब्र खोदेंगे,कोई कह रहा है मोदी को गाड़ देंगे। कांग्रेस के शहजादे मोदी की आंखों में आसूं देखना चाहते हैं। अरे इंडी वालों देश के दिल में मोदी है, हर दिल में मोदी है। इसलिए हर दिल कह रहा है एक बार फिर से मोदी सरकार।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पांच चरण का चुनाव पूरा हुआ है। पहले चरण में इंडी गठबंधन पस्त हो गया है। इसके बाद के चरमों में इंडी गठबंधन ध्वस्त हुआ और अब कल जो पांचवा चरण हुआ है उसमें इंडी गठबंधन पूरी तरह से परास्त हो चुका है। खुद को जनता माई-बाप समझने वाले, जनता इन्हें ऐसी करारी हार देगी कि दुनिया देखती रह जायेगी।

हर चुनाव में कांग्रेस-राजद जैसे दलों पर जनता जोर का प्रहार कर रही है। 4 जून को इंडी वालों के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार होगा। ये प्रहार होगा देश में भ्रष्टाचार पर, तुष्टिकरण की राजनीति पर, टूकड़े-टूकड़े गैंग पर, समाज को लड़ाने वाली गंदी सोच पर, सनातन को गाली देने वाली विकृत मानसिकता पर, अपराधी-माफिया-जंगलराज पर। ये प्रहार होगा…महिला विरोधी मानसिकता पर।

पीएम मोदी ने कहा कि चंपारण में बापू ने सत्याग्रह और स्वाच्छाग्रह का प्रयोग किया था। आजादी के इसी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस को देश में सफाई के लिए आंदोलन करना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस ने आजादी के साठ साल बर्बाद किए। आपने जब गरीब मां के बेटे को सेवा करने का अवसर दिया, 60-70 बाद जब मोदी आया तब घऱ-घऱ शौचालाय आया।

मैं गरीब मां का बेटा हूं, इसलिए पता है कि शौचालय नहीं होने से महिलाओं को कितना कष्ट काटना पड़ता था। ये मोदी है जिसने हर घऱ में गैस पहुंचाने का बीड़ा उठाया। ये मोदी है जो हर घऱ तक नल से जल पहुंचाने के लिए दिन-रात मिहनत कर रहा है। कांग्रेस और राजद जैसे साथियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ तरसाकर रखा। गरीब और गरीब होता रहा।

इन साठ सालों में इन लोगों ने बड़े बड़े महल बना लिए, स्वीस बैंक में अकाउंट खुल गए। आपके पास पेट भऱने को अन्न नहीं था। इनकी तिजोरी में नोटों की गड्डी,नोटों के पहाड़ हैं। इनके बच्चे विदेशों में जाकर पढ़ते रहे। गरीब मुश्किल में था लेकिन कांग्रेस-राजद वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता था। गरीब की पूछ तब शुरू जब गरीब का बेटा प्रधान सेवक के रूप में आपकी सेवा में खपने लगा।

पिछले दस साल में मोदी का बहुत सारा समय पिछली सरकारों के गड्ढे भरने में लगे। 10 सालों में जितना काम हुआ है उससे ज्यादा काम अगले पांच सालों में होगा। ये मोदी की गारंटी है। इसलिए मुझे केंद्र में एक बहुत मजबूत सरकार चाहिए। मजबूत सरकार मोदी और मोदी के परिवार को मजबूत बनाने के लिए नहीं, बल्कि आपके बच्चों के भविष्य के लिए है।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी