अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो
बिजनौर। देहरादून के जीएमएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 38 वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया गया इस प्रतियोगिता में नजीबाबाद ताइक्वांडो ट्रेनिंग अकादमी आदर्श नगर के 11 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड 3 सिल्वर 3 ब्रांच मेडल जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया। जिसमें लव वर्मा को गोल्ड मेडल दर्शित को सिल्वर मेडल देवांशी को गोल्ड मेडल अवंतिका को सिल्वर मेडल वैष्णवी सैन को गोल्ड मेडल विराट को गोल्ड मेडल दक्ष को गोल्ड मेडल अश्मित को ब्रांच मेडल आदमी को ब्रॉन्ज मेडल अनमोल को ब्रॉन्ज मेडल और रुद्र को गोल्ड मेडल मिला।अकादमी पहुंचने पर सभी अभिभावकों ने बच्चों का जोरदार स्वागत किया और उनके नजीबाबाद ताइक्वांडो ट्रेनिंग अकादमी के कोच रिंकू वर्मा को बधाई दी और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ताइक्वांडो में कोच रिंकू वर्मा लगातार नजीबाबाद और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं

