The News15

जर्मनी में रूस के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, यूक्रेन हमले के खिलाफ है सरकार

Spread the love

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। इसे क्या कहेंगे कि जर्मनी में जहां रूस के यूक्रेन पर हुए हमले का विरोध हो रहा है वहीं जर्मनी में एक प्रदर्शन रूस से पक्ष में भी किया गया। इस प्रदर्शन के आयोजकों का कहना है कि यह प्रदर्शन रूस के साथ किये जा रहे भेदभाव को लेकर हुआ है। दरअसल रूस के उक्रेन  पर हमले को लेकर जर्मनी में लगातार विरोध किया जा रहा है। कुछ लोग इसे यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के समर्थन के रूप में देखते हैं, लेकिन आयोजकों का कहना है कि उनका लक्ष्य देश में रूसियों के खिलाफ भेदभाव को उजागर करना है। जर्मनी में रविवार को दूसरे दिन भी रूस समर्थक प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली और यूक्रेन में हमले के बाद से देश की बड़ी रूसी भाषी आबादी के साथ भेदभाव को खत्म करने की मांग की।लगभग 600 लोगों ने देश के वित्तीय केंद्र फ्रैंकफर्ट में मार्च किया, जिस दौरान कई लोगों ने रूसी झंडे भी लहराए। जर्मन पुलिस के मुताबिक उत्तरी शहर हनोवर में भी इसी तरह का प्रदर्शन हुआ, जिसमें लगभग 350 कारों का काफिला शामिल था। हालांकि रैली की शुरुआत में देरी हुई क्योंकि अधिकारियों ने आदेश दिया था कि वाहनों के बोनट को झंडे से ढका न जाए। ऐसे प्रदर्शनों के आयोजकों ने कहा कि वे जर्मनी में रहने वाले रूसियों के प्रति बढ़ती असहिष्णुता जैसे मुद्दों को उजागर करना चाहते हैं।  उनके अनुसार इस तरह की दोनों रैलियां यूक्रेन समर्थक प्रदर्शनों के जवाब में रैलियों के अनुरूप हैं। जर्मन पुलिस ने ध्वस्त किया डार्कनेट का रूसी किला जर्मनी में रूसी मूल के लोग जर्मनी लगभग 12 लाख रूसी और लगभग 3,25,000 यूक्रेनियों का घर है।