जनता ने कई दिग्गजों को दिखाया आईना, पंजाब के बड़े नेता हारे

उत्तराखंड में धामी के साथ रावत का भी सूपड़ा साफ,  पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके सियासी दुश्मन नवजोत सिंह सिद्धू, अकाली दल के सर्वेसर्वा सुखबीर बादल और सीएम चन्नी चुनाव हार गए हैं

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । 2022 का चुनाव देश की राजनीति को बदलने वाला रहा तो इसने कई नेताओं के राजनीतिक करियर पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके सियासी दुश्मन नवजोत सिंह सिद्धू, अकाली दल के सर्वेसर्वा सुखबीर बादल और सीएम चन्नी चुनाव हार गए हैं। उधर उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत भी औंधे मुंह गिरे हैं।

79 वर्षीय अमरिंदर सिंह को पटियाला (शहरी) से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अजीतपाल सिंह कोहली ने 19,873 मतों के अंतर से हराया। अमरिंदर सिंह ने पिछले साल मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी और बाद में अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। उन्होंने भाजपा और सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाली शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस की पंजाब ईकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को बृहस्पतिवार को अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और राजनीति में नया चेहरा जीवनज्योत कौर ने सिद्धू को 6,750 मतों के अंतर से हरा दिया। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने भी इसी सीट से चुनाव लड़ा था। सिद्धू ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार चरणजीत सिंह चन्‍नी दो विधानसभा क्षेत्रों से किस्‍मत अजमा रहे थे। रूपनगर जिले के चमकौर साहिब के साथ बरनाला जिले के भदौर से वो चुनाव मैदान में थे। चुनाव के दौरान जब उनके पूछा गया कि अगर दोनों सीटों से चुनाव जीतते हैं तो किस सीट को छोड़ेंगे और कौन-सी सीट से विधायक रहेंगे। उनका कहना था कि चमकौर साहिब सीट छोड़ देंगे। वो भदौर सीट से संबंध रखते हैं, इसलिए यह सीट अपने पास रखेंगे। लेकिन उनकी आस अधूरी रह गई।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार