बिहार वाले लालटेन नहीं जलाएंगे,मोदी को ही पीएम बनाएंगे : योगी

अभिजीत पाण्डेय

पटना। पहले कांग्रेस-राजद के शासनकाल में सुबह की शुरूआत घोटालों से होती थी और शाम होते-होते बड़ी ब्लास्ट की खबर आती थी। आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद दोनों का सफाया कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पटना साहिब लोक सभा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान विपक्ष से पहले आतंकवाद पर जमकर बरसे। सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने भी दंगाई थे, उनका राम नाम सत्य हो गया। उनको हमने कब्र में भेज दिया।

उन्होंने महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस-राजद के शासनकाल में सुबह की शुरूआत घोटालों से होती थी और शाम होते-होते बड़ी ब्लास्ट की खबर आती थी। आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद दोनों का सफाया कर दिया गया है। इसलिए पूरा देश कह रहा है कि…जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे। आप सभी लोग प्रभु राम का दर्शन करने आईए, सारी व्यवस्था हम करा देंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नया भारत है। अब एक पटाखा भी फूटता है तो पहले पाकिस्तान सफाई देता है कि इस धमाके में उसकी कोई भूमिका नहीं है. हम सभी अयोध्या और काशी पूरा कर चुके हैं, अब मथुरा की तरफ थोड़े-थोड़े आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण- कन्हैया के काम को राजद नहीं कर सकती।

योगी आदित्य नाथ ने राष्ट्रीय जनता दल पर तंज कसते हुए कहा कि राजद-कांग्रेस की सरकार बिहार में क्या की, पहले पहचान की संकट थी। उन्होंने कहा कि राजद एक बार फिर से बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहती है। वह चाहते हैं कि बिहार में अंधेरा रहे। पहले न बेटी सुरक्षित थी और न व्यापारी सुरक्षित था। 2017 के पहले यही स्थिति यूपी में थी, लेकिन सात सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि जितने दंगाईये थे उनका राम नाम सत्य किया, उन्हें हमने कब्र में भेज दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबो की जमीन पर कब्जा किया था, एक-एक कर सभी को छुड़ाये गए नहीं तो बुलडोजर चला दिए गए।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी