Site icon Thenews15.in

अवैध रूप से आने जाने वाले लोगों पर रखी जाएगी नजर जिला परिवहन पदाधिकारी: रितु रानी

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। जिला परिवहन कार्यालय को सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से चलेगी। जिला परिवहन पदाधिकारी रितु रानी ने अनौपचारिक रूप से मीडिया कर्मियों को बताया कि कार्यालय को सुचारू रूप से चलाने, पेंडिंग कार्यों को पूरा करने तथा समय से कार्यालय चले इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ताकि आम लोगों को अपने कार्यों को करवाने के लिए कोई परेशानी नहीं हो आगे उन्होंने बताया कि कार्यालय में बिचौलिए तथा दलालों का कोई स्थान नहीं है।

 

अवैध रूप से आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है तथा नियमों का शक्ति से पालन हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि काम की अधिकता के चलते थोड़ी विलंब हो सकती है लेकिन आम जनों का कार्य शीघ्र और सुगमता के साथ किया जाएगा। आगे उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यालय की साफ सफाई तथा सभी सामानों को व्यवस्थित रखने का भी हमारा और हमारे परिवहन कर्मचारियों का नैतिक जिम्मेदारी है।

Exit mobile version