Site icon Thenews15.in

शांति समिति की बैठक आयोजित

तुरकौलिया। रामनवमी और चैत नवरात्र पर्व को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि पर्व खुशी के साथ मनाया जाता है। आपसी सौहार्द के साथ मिल-जुलकर पर्व मनाना है। निर्धारित रूट और समय के अनुसार शांतिपूर्वक जुलूस निकालना है। जुलूस में छोटे बड़े किसी प्रकार का धारदार हथियार का इस्तेमाल नही करना वर्जित है और डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। पूजा कमिटी अपने सभी सदस्यों का अपने पास पहचान रखेंगे। किसी भी प्रकार का भड़कीले बयान नही देना है और अश्लील गाना बिल्कुल नही बजाना है। पूजा का लाइसेंस लेना अनिवार्य है। रात के अंधेरे में जुलूस नही निकाला जाएगा। जुलूस का वीडियो ग्राफी करना है। वही सीओ संतोष कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारी पुरी कर ली गई है। पुलिस व दंडाधिकारी लगातार गश्ती करेंगे। किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देना है। पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रहेगी। बैठक में सरपंच विजय सिंह, मनोज प्रसाद, पूर्व मुखिया कमरूज्जामा आदि मौजूद थे।

Exit mobile version