Site icon Thenews15.in

सुंदरपुर रतवारा से 27 लीटर चुलाई शराब के साथ पंकज सहनी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। जिले के हत्था थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए सुंदरपुर रतवारा गांव से 27 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शशि रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पंकज सहनी, पिता राम दयाल सहनी, घर रामपुर दयाल का रहने वाला है। पुलिस ने पंकज सहनी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्यवाई को इलाके में शराब तस्करी पर नकेल कसने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Exit mobile version